छत्तीसगढ

*देवरमाल में देव मिलन समारोह में शामिल हुए डॉ महन्त*

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती ।। विधानसभा क्षेत्र सक्ती के ग्राम देवरमाल में गोंडी परम्परा से आयोजित पित्र मोक्ष देवमिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष डॉ महन्त ने शिरकत की। इस अवसर पर अपने उदबोधन में कहा कि आदिवासीयो की यह भूमि जल जंगल पेड़ सारे प्राकृतिक संपदा जिनका वे संरक्षण करते है उसके पहला अधिकारी वे हैं । पर्वत जंगल सब के मालिक भगवान शंकर ही हैं जिन्हें हम बूढ़ा देव के नाम पर जानते हैं। डॉ महन्त ने आगे कहा कि आज पितर महीने की की नवमी तिथि हैं हम सब आज के दिन अपने स्वर्गवासी दादी माता को अपनी श्रध्दा सुमन अर्पित करते है। विदित हो कि नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत देवरमाल में आदिवासी कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष जागेश्वर सिंह के परिवार में उनके माता स्व श्रीमती डोकरी दाई के निधन पर भी आये थे और आज देवमिलन के गोंडी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होने पहुंचे थे । इस अवसर पर गोंडी समाज के पदाधिकारियों महेतर गोड़ की मंडली का आयोजन रहा । इस अवसर पर जिला कॉग्रेस अध्यक्ष रश्मि गवेल ,कॉग्रेस नेता सूरज चरण दास महन्त , साधेश्वर गवेल, विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, महबूब खान , पिन्टू ठाकुर, अमित राठौर , राजीव जायसवाल, धनेश्वर जायसवाल, राकेश राठौर , प्यारी लाल सिदार, मनोज जयसवाल, प्यारे लाल पटेल , लाला सोनी, हीरा साय यादव, घसिया दास महन्त, शीतल सिंह राज, प्रदीप राठौर , रोहित यादव , हेमंत राज, जायसवाल, बंटी धनजल, उमेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में आसपास ग्राम के मण्डल अध्यक्ष बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसके पहले डॉ चरणदास महंत के देवरमाल गांव पहुंचने पर‌ पारंपरिक गोड़ी कर्मा नृत्य से स्वागत किया गया । इस दौरान जागेश्वर सिंह राज ने गोंडी समुदाय के अतिथियों का पीला गमछा पहनाकर स्वागत किया ।उक्त जानकारी जिला कलेक्टर कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि एड गिरधर जायसवाल ने दी है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026