ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

जांच में फेल खाद्य सैंपल: दुकानदारों पर कसा शिकंजा, 25 हजार से 1 लाख तक जुर्माना

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्जन भर दुकानों से खाद्य सैंपल लिए गए थे। इस जांच में कई खाद्य सैंपल फेल हो गए हैं, जिसके बाद ADM कोर्ट ने दुकानदारों पर 25 हजार से 1 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया है। ADM कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दर्री स्थित स्वाद रेस्टोरेंट पर 1 लाख, जय कृष्ण डेली नीड्स पर 60 हजार, मुरली होटल पर 50 हजार, बीकानेर स्वीट्स पर 50 हजार, युवराज ट्रेडर्स पर 30 हजार, श्याम स्वीट्स जेलगांव पर 25 हजार, शुभम डेयरी उरगा पर 20 हजार और सुनीता डेयरी उरगा पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Home Loan @ 7.45%

कुसमुंडा SECL में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले से मचा हड़कंप, PMO और CBI तक पहुंची शिकायत

इसके अलावा बालाजी वाटन इंडस्ट्रियल एरिया, नेचुरल स्वीट्स निहारिका, निर्मल डेयरी कुसमुंडा, मां कालिका डेयरी कुसमुंडा, अपना मार्ट आरएसएस नगर, गीता एजेंसी सीतामणी और फोर सीजन रेस्टोरेंट के खिलाफ भी प्रकरण तैयार किए गए हैं। इन पर जल्द सुनवाई होगी।

RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर में कल आरसीबी vs केकेआर का महामुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी कोलकाता

वहीं डिज्नीलैंड मेला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले, हानिकारक कलर को कम करने, पानी बोतल को एमआरपी से अधिक रेट पर नहीं बेचने के निर्देश दिए गए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026