ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Korba

कोरबा में घूसखोरी के आरोप में एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सतपाल सिंह

कोरबा में घूसखोरी के आरोप में एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कोरबा। कटघोरा थाना में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों प्रदीप राठौर और रामधन पटेल को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई SDOP कटघोरा की जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई।

शिकायतकर्ता आर्यन ध्रुव (19 वर्ष), पिता महेश्वर सिंह, निवासी रजकम्मा पारा, थाना कटघोरा ने एसपी को दिए आवेदन में बताया था कि 3 अगस्त 2026 को वह अपनी पल्सर-150 (CG 12 AX 3013) से कटघोरा से रजकम्मा लौट रहा था। उसकी बाइक की डिक्की में 8 पाव शराब रखी थी। कसनिया बायपास के पास पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर थाना ले जाने, शराब व नगदी जप्त कर जेल भेजने का भय दिखाने और कथित रूप से पहले एक लाख रुपये तथा बाद में रकम कम कर 20 हजार रुपये लेने व 10 हजार रुपये बाद में ला कर देने का आरोप लगाया था। साथ ही शेष राशि नहीं देने तक मोटरसाइकिल नहीं लौटाने की बात भी शिकायत में कही गई थी। मामले की जांच SDOP कटघोरा से कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच अभी जारी है। बता दें कि शिकायतकर्ता आर्यन के विरुद्ध कटघोरा थाना में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज है और उसी मामले से जुड़ा यह अवैध वसूली का प्रकरण है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026