विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह के जन्मदिवस पर जिलेभर में सेवा कार्यों की रही धूम
सतपाल सिंह

विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह जी के जन्मदिवस पर जिलेभर में सेवा कार्यों की रही धूम

कोरबा। विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला अध्यक्ष एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत समाजसेवी अमरजीत सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस को उत्सव के बजाय सेवा के माध्यम से मनाते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
इस अवसर पर जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भोजन सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया। वहीं अपना घर सेवा आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को भोजन एवं खीर परोसकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
जन्मदिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।
इसके अतिरिक्त कोरबा नगर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तथा युवाओं द्वारा फ्लेक्स एवं बैनरों के माध्यम से श्री अमरजीत सिंह जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। अनेक स्थानों पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को ही सच्चा उत्सव बताते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री अमरजीत सिंह जी सदैव समाज सेवा, राष्ट्रहित, धर्म रक्षा, गौ सेवा एवं संगठन विस्तार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल कोरबा द्वारा निरंतर सेवा और जनजागरण के विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर आयोजित इन सेवा गतिविधियों ने समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रमों में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के जिला, प्रखंड, नगर एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।






