चांपा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं संगठन सृजन अभियान संपन्न

उदयपुर नव संकल्प शिविर–2022 के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा की महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन सिंधु भवन, सिंधी कॉलोनी, चांपा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी ने करते हुए स्थानीय कांग्रेसजनों ने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में मुख्य रूप में कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल एवं जांजगीर-चांपा के विधायक श्री ब्याश कश्यप जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक व्यास कश्यप ने अपने संबोधन में सभी कांग्रेसजनों को आपसी एकजुटता का पाठ पढ़ाया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि
संगठन की असली ताकत हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उदयपुर नव संकल्प शिविर के उद्देश्यों को जमीन पर उतारते हुए हमें आपसी वैमनस्य को भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रूप से संघर्ष करना है।
बैठक में जिला महामंत्री एवं मास्टर ट्रेनर नागेन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए अपने ट्रेनिंग के अनुभव को साझा किया ।
बैठक में किशन सोनी, अनिल मोदी, राज सरोज, सेवक देवांगन, पार्षद हरीश पांडेय, पुरषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, पवन आर्य, अनिल रात्रे, गिरधर देवांगन, अंजली देवांगन, दुर्गा कुर्रे, श्रीमती शांति सोनी, राज अग्रवाल, समद बेग, हरीश श्रीवास, संतोष अनंत, हरदयाल तंवर, रंजन कैवर्त, राजू शर्मा, गीता केशव सोनी, लता श्रीवास, निर्मला बरेठ, कविता देवांगन, मोहम्मद अली, शमिष्टा कंसारी, रंजन कैवर्ट, शिवा साहू, जफर अंसारी, जीवन बंजारे, राकेश जोशी, हसन कुरैशी, अजय यादव, मोहमद हाशिम, भागीरथी दुबे, संजय देवांगन, अरुण देवांगन, सुमित दास, राजेश प्रकाश, विक्रम ओजस्वी, पुनिराम देवांगन, संजय साधवानी, राकेश साधवानी, इतवारी यादव, गणेश विश्वास, पंकज साधवानी, राजू बोहरा, एम.डी. अंसारी, मुकेश साधवानी, छबिलाल पटेल सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का समापन आपसी समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूप्रवक संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ।





