6
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
8
previous arrow
next arrow
ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन’

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में भारत के ’’80वें स्वतंत्रता दिवस’’ के अवसर पर देशभक्ति, संस्कृति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के ’’चेयरमैन श्री आलोक अग्रवाल’’, ’’डायरेक्टर डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल’’, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था सदस्य श्रीमती प्रणिता अग्रवाल, श्रीमती रेणुका गढ़ेवाल, श्री ज्ञानेश तिवारी एवं श्री शिवशंकर तिवारी उपस्थित रहे। संपूर्ण परिसर राष्ट्रभक्ति के रंगों से सजा हुआ था तथा विद्यार्थियों के उत्साह ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के ’’डायरेक्टर्स एवं प्राचार्या के गरिमामय स्वागत’’ से हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों की उपस्थिति में ’’राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया’’ तथा पूरे विद्यालय परिवार ने पूरे सम्मान एवं गर्व के साथ राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन‘ का सामूहिक गायन किया। इसके बाद विद्यालय के कैबिनेट छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक ’’मार्च पास्ट’’ प्रस्तुत किया गया, जिसने अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संदेश दिया। मार्च पास्ट का नेतृत्व संस्था के खेल शिक्षक श्री सागर राज राठौर, सुश्री यामिनी गंर्धव एवं श्री ऋषभ अग्रवाल ने किया।

समारोह की अगली कड़ी में विद्यालय के ’’क्वायर ग्रुप’’ ने अत्यंत मधुर स्वर में ’’वन्दे मातरम्’’ की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा ’’दीप प्रज्ज्वलन’’ किया गया तथा भारत माता एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर ’’पुष्पांजलि अर्पित’’ कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

विद्यालय के ’’प्राचार्या’’ ने अपने ’’स्वागत उद्बोधन’’ में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने, अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। आगे उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे भावी भविष्य है उन्हें अपने कौशल में वृद्धि करने वृहद सपने देखने, परिश्रम करने, नम्र स्वभाव रखने तथा कभी ना हार मानने की सलाह दी।

इसके पश्चात विद्यालय के ’’क्वायर ग्रुप’’ द्वारा देशभक्ति गीत ’’तुम्हें वतन पुकारता’’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय की ’’हेड गर्ल प्रथमा पाण्डेय’’ ने प्रभावशाली ’’अंग्रेजी भाषण’’ प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता एवं युवाओं की जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में ’’कक्षा तृतीय’’ के विद्यार्थियों ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक ’’नाटक मशालः अतीत से भविष्य तक’’ ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत की विकास यात्रा को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंचित किया। नाटक ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का उत्तरदायित्व भी है।

विद्यालय की छात्रा ’’रिमझिम केवट’’ ने देशभक्ति गीत ’’ओ देश मेरे’’ की सुमधुर एकल प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात ’’डिप्टी हेड बॉय हर्षवर्धंन सूर्यवंशी’’ ने प्रभावशाली ’’हिन्दी भाषण’’ प्रस्तुत करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ’’कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ के क्वायर ग्रुप’’ द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने वातावरण को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया। वहीं विद्यालय के ’’बैंड ग्रुप’’ द्वारा प्रस्तुत आकर्षक ’’वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति’’ ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया तथा समारोह में उत्साह का संचार किया।

विद्यालय के ’’हेड बॉय अनमोल गोस्वामी’’ ने आधुनिक भारत के वीर शहीदों के अद्वितीय साहस एवं बलिदान की जानकारी देते हुए उपस्थित सभी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात ’’कक्षा चतुर्थ’’ के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत ’’माँ तुझे सलाम’’ पर मनोहारी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

’’कक्षा नवमीं-ब’’ की छात्रा ’’अनुषा खांडे’’ ने प्रभावशाली ’’अंग्रेजी भाषण’’ प्रस्तुत कर स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। इसके बाद छात्र ’’श्रेयम राठौर’’ ने अमर देशभक्ति गीत ’’ऐ मेरे वतन के लोगों’’ की अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। वहीं ’’कक्षा नवमीं-ब’’ की छात्रा ’’छाया डिग्रस्कर’’ ने अपने ओजस्वी ’’हिन्दी भाषण’’ के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए देश के प्रति समर्पण की भावना जागृत की।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के ’’चेयरमैन श्री आलोक अग्रवाल’’ ने अपने प्रेरणादायी आशीर्वचन में विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि श्रेष्ठ नागरिक निर्माण की आधारशिला है।

इसके पश्चात छात्र ’’प्रसन्न मोदी’’ ने भावपूर्ण देशभक्ति गीत ’’माँ तेरी ज़मीन’’ प्रस्तुत किया, जिसने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के ’’डायरेक्टर डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल’’ ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार एवं उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही साथ उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए संस्था के उप-प्राचार्या श्रीमती भिष्मिता साहू को सीनियर उप-प्राचार्या, श्रीमती नीलम सिंह को पी.जी.टी से इंजार्च उप-प्राचार्या एवं श्रीमती प्राची पाठक को चीफ एडमिन से एडमिनिस्ट्रेटर का पद भार सौंपा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ’’कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का एकेडमिक सम्मान समारोह’’ रहा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप स्कॉलर्स को स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। इन विद्यार्थियों में यश साहू, आर्यन सोनी, श्रेया कंवर, त्रिशिका बजाज, मेहुल राठौर, अपूर्व साहू, महिमा साहू, कृष्णा सिंह राजपुत, सौम्या तिवारी एवं मानसी खुंटे रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की।

अंत में विद्यालय की शिक्षिका ’’श्रीमती विनीता पाण्डेय’’ ने ’’आभार प्रदर्शन’’ करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के विद्यार्थी आराध्या शर्मा, प्रथमा पाण्डेय, हर्षवर्धंन सूर्यवंशी एवं अदिति राठौर द्वारा किया गया। साथ ही साथ सत्र् 2025-26 के स्टूडेन्ट आफ द ईयर रहे प्रियांश पाण्डेय, प्रियंका राठौर, हिमांशु राठौर, आराध्या शर्मा, प्रथमा पाण्डेय, जीनी अग्रवाल, श्रेयम राठौर, स्वप्निल सोन, रिमझिम केवट, श्रेय मशीह, सोनम पाण्डेय, अनुषा खांडे, आरव सोनी, मुस्कान राठौर, अंशिका राठौर का सम्मान किया गया।

समारोह का समापन पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ ’’छत्तीसगढ़ राज्य गीत’’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों के बीच ’’मिष्ठान वितरण’’ किया गया। पूरे समारोह में देशभक्ति, अनुशासन, सांस्कृतिक समृद्धि एवं राष्ट्रीय एकता का अनुपम संगम देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में सदैव सक्रिय योगदान देता रहेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026