Dhebar Family Threat Call: ढेबर परिवार से 50 करोड़ की मांग, फोन करने वाले ने खुद को बताया बिश्नोई गैंग का सदस्य

Dhebar Family Threat Call: राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने परिवार से 50 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बातचीत के दौरान अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम भी लिया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Chhattisgarh: गुटखे के गोदाम पर GST की रेड! दो मशीनें और 30 बोरा तैयार माल जब्त, जांच में जुटी टीम
कर्मचारी को आया धमकी भरा फोन
जानकारी के मुताबिक, ढेबर परिवार के एक कर्मचारी को फोन कर आरोपी ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। फोन पर परिवार से 50 करोड़ रुपये की मांग की गई। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई। कॉल के दौरान अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम भी लिया गया।
मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल की जांच
घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम धमकी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और कॉल से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटा रही है। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों से भी घटना को लेकर जानकारी ली गई है।
बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की भी जांच
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाला वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या उसने केवल डर पैदा करने के लिए बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल किया। इसके अलावा व्यक्तिगत रंजिश या किसी अन्य विवाद की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
रायपुर कमिश्नर ने की धमकी की पुष्टि
रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ढेबर परिवार के सदस्यों को धमकी दिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कॉल वास्तव में बिश्नोई गैंग से आया था या किसी व्यक्ति ने गैंग का नाम लेकर धमकी दी।
फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





