*आबकारी वृत्त जैजैपुर द्वारा ग्राम रायपुरा भाठा पारा बांधा तालाब में महुआ शराब निर्माणकर्ता पुरुष पर कार्रवाई*

सक्ती कलेक्टर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा प्राप्त शिकायत की त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । इसी कडी़ मे *ग्राम बिछिया वार्ड नंबर 16 थाना बाराद्वार* निवासी *गुड्डू यादव पिता मोहन लाल यादव* द्वारा रायपुरा भाटापारा में स्थित बांधा तालाब किनारे दो चढ़ी महुआ शराब भट्ठी से मदिरा निर्माण करते हुए पाया गया जांच करने पर चढ़ी महुआ शराब भट्ठी से निकला हुआ एवं निकलते हुए 5 लीटर क्षमता वाली 13 नग प्लास्टिक जारीकेनो में भरी कुल 65 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपीया के विरुद्ध *धारा 34(2)* के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान की टीम में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवण द्विवेदी, परसराम कहरा , बसंती चौधरी , वीरेंद्र यादव, भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।





