ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
अपराधछत्तीसगढ

*आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही*

130 लीटर महुआ शराब और 960 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त

जिला कलेक्टर सक्ती और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब बनाने वाले स्थान को चिन्हित करके आबकारी विभाग को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में आज
दिनांक 24/7/2026 को ग्राम हरदी भाटापारा (घांसी पीपर के पास) में बोरई नदी किनारे आस पास छुपा कर रखे हुए 10 लीटर क्षमता के एक नग ,5 लीटर क्षमता के 7 नग प्लास्टिक के जरीकेन में कुल 45 लीटर एवं 1 प्लास्टिक पन्नी में 05 लीटर कुल मात्रा 50 लीटर महुआ शराब तथा 34 नग प्लास्टिक बोरी के अंदर पन्नी में भरी प्रत्येक में लगभग 25-25 किलो ग्राम कुल 680 किलो ग्राम महुआ लाहन लावारिस हालत में बरामद होने से धारा 34(2) के तहत अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

ग्राम हरदी भाटापारा (दोंदरो बैंगा खार के पास) में बोरई नदी किनारे आस पास छुपा कर रखे हुए 16 नग प्लास्टिक पन्नी में भरी प्रत्येक में 05-05 लीटर कुल 80 लीटर महुआ शराब एवं 14 नग प्लास्टिक पन्नी में भरी प्रत्येक में लगभग 20 -20 kg महुआ लाहन कुल 280 kg लावारिश हालत में बरामद होने से धारा 34(2) के तहत अज्ञात आरोपीयों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक श्रवण कांत द्विवेदी,नगर सैनिक भीम साहू, आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, कमलेश यादव,बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026