Chhattisgarh

कुसमुंडा मंडल कांग्रेस ( बांकी मोंगरा) की संगठनात्मक बैठक संपन्न,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई हुए शामिल

सतपाल सिंह

कुसमुंडा मंडल कांग्रेस ( बांकी मोंगरा) की संगठनात्मक बैठक संपन्न,

Jas

 

कुसमुंडा। कुसमुंडा मंडल कांग्रेस संगठन द्वारा मंडल अध्यक्ष धनंजय दीवान के नेतृत्व में बूथ, सेक्टर एवं वार्ड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्र के पार्षदगण, छाया पार्षदगण, बूथ एवं सेक्टर अध्यक्षों सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन तथा जनसंपर्क को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। वहीं परमानंद सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

 प्रत्येक बूथ एवं वार्ड में संगठन को सक्रिय बनाने तथा आम जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मंडल अध्यक्ष धनंजय दीवान ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करें, ताकि कुसमुंडा मंडल में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026