दिनेश केडिया अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष बने, समाजजनों में हर्ष का माहौल

चांपा। अग्रवाल समाज के लिए गौरव एवं हर्ष का विषय है कि दिनेश केडिया को अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने का सिलसिला जारी है।
दिनेश केडिया के अध्यक्ष बनने पर विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि उनके कुशल नेतृत्व में अग्रवाल सेवा समिति समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार होगा।
इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना की गई। आशा है कि महाराजा श्री अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलते हुए समिति समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी