CG में दर्दनाक घटना: पत्नी ने की आत्महत्या, सदमे में पति ने भी उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पति सदमे में आ गया और उसने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि आसपास के लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसपारा वार्ड का है।
CG Police Suspended: नाबालिग से अभद्रता पर SP सख्त, TI और महिला हेड कांस्टेबल निलंबित
जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय दुर्गा यादव की शादी करीब दो साल पहले रायपुर जिले के परखंदा गांव से धमतरी के बांसपारा वार्ड निवासी पुरुषोत्तम यादव से हुई थी। शनिवार को दुर्गा यादव ने अपने घर की खिड़की में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति पुरुषोत्तम यादव गहरे सदमे में आ गया और उसने भी उसी फंदे से आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और तत्काल बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
छत्तीसगढ़ के दो जिलों में ACB की छापेमार कार्रवाई, दो कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे शारीरिक समस्या की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।






