ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: मंदिर की बावड़ी बनी काल! पानी में डूबने से दो बच्चों की गई जान, गांव में मातम

धरसीवां : राजधानी रायपुर के धरसीवां के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की प्राचीन बावड़ी में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक, प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर के परिसर में ही यह प्राचीन बावड़ी है। बच्चे इस परिसर में खेलने आते थे। रोजाना की तरह खेलने आए बच्चों में से साक्षी साहू पिता योगेश साहू उम्र 7 वर्ष और श्रवण धीवर पिता भूपेंद्र धीवर उम्र 4 वर्ष खेलते-खेलते अचानक बावड़ी के पानी में उतर गए। पानी 25 से 30 फीट गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे डूब गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

*श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ*

बताया जा रहा है कि प्राचीन काल में राजा कुंबरसिंह के समय उनकी रानी भी इसी बावड़ी में आया करती थी, लेकिन कभी यहां कोई घटना नहीं हुई। पहली बार हुई इस घटना के बाद कुंबरगढ़ में शोक की लहर है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब बावड़ी के चारों तरफ जाली लगाने की जरूरत है।

Shraddha Walkar Case: जिस पर श्रद्धा के कत्ल का आरोप, वही कर रहा Sociology की पढ़ाई! एक अर्जी से टली कोर्ट की सुनवाई

टी आई राजेंद्र दीवान का इस मामले में कहना है कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस दुखद घटना के बाद भविष्य में ऐसी घटना न हों इसके लिए भी प्रयास किए जायेंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026