छत्तीसगढ

*श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ती में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर पालिका परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का विधिवत पूजन-अर्चन एवं श्रीफल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए परिषद लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक सहित अनेक विकास कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों के लिए कई विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनका निर्माण चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा।

उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले समय में नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की गति और तेज होगी तथा सक्ती नगर का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.