AAj Tak Ki khabarBollywoodEntertainmentNationalTaza Khabarदेश

रणवीर सिंह का फर्जी वीडियो बनाने वालों की आएगी शामत, X यूजर के खिलाफ साइबर पुलिस में FIR दर्ज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो बनाने वाले शख्स के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने एक्शन लिया है। वीडियो पोस्ट करने वाले X हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वीडियो में रणवीर सिंह को एक पार्टी का प्रचार करते दिखाया गया था। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले हैंडल के खिलाफ शिकायत रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भावनानी द्वारा की गई थी। उन्होंने पुलिस से सख्त एक्शन लेने की दरख्वास्त की है। खुद रणवीर सिंह ने भी एक पोस्ट करके इस तरह के कॉन्टेंट के बारे में अलर्ट रहने को कहा था।




“रणवीर सिंह ने कभी नहीं दिया ऐसा बयान”

जहां तक बात रणवीर सिंह वाले वीडियो की है तो पुलिस का कहना है कि यह वीडियो उनके वाराणसी वाले वीडियो को एडिट करके बनाया गया है। रणवीर एक फैशन शो का हिस्सा बनने उस इवेंट में पहुंचे थे।

रणवीर सिंह का फर्जी वीडियो बनाने वालों की आएगी शामत, X यूजर के खिलाफ साइबर पुलिस में FIR दर्ज

एक्टर के पिता ने कहा कि रणवीर सिंह का किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के साथ किसी तरह का जुड़ाव नहीं है और ना ही उन्होंने कभी उस तरह का बयान दिया जो कहते हुए उन्हें वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 417 (फ्रॉड), 468 (धोखे के मकसद से जालसाजी), 469 (मानहानि की मंशा से की गई जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया है।

PRITI SINGH

Editor and Author with 5 Years Experience in INN24 News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button