ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Health and fitnessNATIONALभारत

अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन

नई दिल्ली : फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऑफ इंडिया (FSSAI) ने मिलावटी और खराब खाने के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए Food Safety Connect App लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए लोग सीधे गंदे और मिलावटी खाने की शिकायत फूड सेफ्टी विभाग तक पहुंचा सकते हैं। इस ऐप पर उपभोक्ता रेस्टोरेटं, होटल और स्ट्रीट फूड की खराब क्वालिटी या मिलावटी भोजन की जानकारी उसकी फोटो के साथ अपलोड कर सकते हैं।

ब्रेकिंग कोरबा कुसमुंडा न्यूज – शिक्षक के पुत्र का रेल पटरी में मिला शव, पुलिस पहुंची मौके पर

जानिए क्या है Food Safety Connect ऐप

FSSAI के अनुसार, देश के हर नागरिक को बिना किसी मिलावट के स्वच्छ और ताजा खाना मिले, इसके लिए Food Safety Connect ऐप लॉन्च किया है। उपभोक्ता एप के जरिए होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे या किसी स्ट्रीट फूड पर गंदगी दिखने या खराब खाना मिलने पर सीधे शिकायत कर सकते हैं।

ये शिकायतें करा सकते हैं दर्ज

इस ऐप के जरिए उपभोक्ता कई तरह की शिकायतें आसानी से कर सकते हैं। अगर खाने में मिलावट का शक है या फिर खाना खाने लायक नहीं हैं, तो उपभोक्ता शिकायत कर सकते हैं। अगर किसी रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी है, वहां मक्खियां-कॉकरोच या चूहे हैं, तो उसकी फोटो ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर होटल-रेस्टोरेंट में हाईजीन का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, तो उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। शिकायत के साथ लोग मौके की फोटो और दूसरी डिटेज भी साथ में अटैच कर सकते हैं।

CG 5 New Medical College: अब डॉक्टर बनने का सपना होगा आसान! छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली NMC की हरी झंडी; बढ़ेंगी MBBS सीटें

कैसे करें शिकायत?

शिकायत दर्ज कराने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में Food Safety Connect ऐप डाउनलोड कर इंस्टाल करें। ऐप को ओपन करें और कहीं भी गंदगी या खराब खाना दिखे, तो ऐप के जरिए उसकी फोटो लें। इसके बाद घटना की जगह का नाम और पता दर्ज करें। फिर अपनी शिकायत का टाइप चुनकर सब्मिट करें। सब्मिट करने के बाद आपकी शिकायत सीधे एरिया के फूड सेफ्टी ऑफिसर के डिजिटल डैशबोर्ड पर पहुंच जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026