ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaSECL

ब्रेकिंग कोरबा कुसमुंडा न्यूज – शिक्षक के पुत्र का रेल पटरी में मिला शव, पुलिस पहुंची मौके पर

सतपाल सिंह

ब्रेकिंग कोरबा कुसमुंडा न्यूज – शिक्षक के पुत्र का रेल पटरी में मिला शव, पुलिस पहुंची मौके पर

Kb automobile kusmunda

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया वैशाली नगर स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पुरुषोत्तम बैरागी के पुत्र का शव दो टुकड़ों में रेल पटरी में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के संबंध में जानकारी जुटाकर परिजनों को इसकी सूचना दी गई। प्राथमिक रूप से मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक की पहचान खगेश उर्फ पिंटू बैरागी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी विकास नगर एमडी कॉलोनी के रूप में हुई है। घटनास्थल कुसमुंडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत 4 नंबर कुसमुंडा खदान गेट के आसपास की बताई जा रही है। मृतक बचपन से बोल नहीं सकता था। परिजनों के मुताबिक वह आज सुबह से निकला था। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। वहीं घटना की जांच भी कर रही है। इस दुखद घटना की सूचना से कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर एमडी कॉलोनी में शोक की लहर है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026