ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

जल संसाधन विभाग में नए ईएनसी की दौड़ तेज, मक्सी कुजूर के नाम से बढ़ी हलचल

रायपुर : छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में नए प्रमुख अभियंता की खोज शुरू हो गई है। वर्तमान ईएनसी शंकर ठाकुर आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर नया ईएनसी कौन होगा? अधिकृत रूप से जारी नहीं हुआ है, मगर उनके स्थान पर चीफ इंजीनियर मक्सी कुजूर का नाम तय होने की खबर मात्र से बवाल मच गया है। चीफ इंजीनियर मक्सी कुजूर की शिकायत सत्ता और संगठन के शीर्ष तक पहुंच गई है।

कुसमुंडा में धूमधाम से मनाया गया संत कबीर प्राकट्य उत्सव, निकाली गई भव्य रैली 

सूत्र बताते हैं कि नए ईएनसी के लिए विभाग के एक अधिकारी ने मक्सी कुजूर का नाम आगे बढ़ाया है। जिसे लेकर भाजपा संगठन में खलबली मची हुई है। गत दिनों चीफ इंजीनियर कुजूर की एक शिकायत प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से हुई है, जिसमें उनके खिलाफ पूर्व में किए गए भ्रष्टाचार, एसीबी में गिरफ्तारी, दस्तावेजों में हेराफेरी व फाइलों में छेड़छाड़ के अलावा वेद पांडे पदोन्नति मामले में अनियमितता का उल्लेख है।

Cricketer Shashank Singh Controversy: क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR दर्ज, रिटायर्ड IPS पिता भी केस में आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला

इस शिकायत की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्यसचिव विकासशील, एसीबी / ईओडब्ल्यू निदेशक अमरेश मिश्रा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी गई है। जानकारों का कहना है कि वर्तमान में मक्सी तीन पदों पर काबिज हैं। उन्हें ईएनसी बनाए जाने की खबर मात्र से भाजपा संगठन के नेता सतर्क हो गए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026