कुसमुंडा में धूमधाम से मनाया गया संत कबीर प्राकट्य उत्सव, निकाली गई भव्य रैली
नरेश दास महंत

कुसमुंडा में धूमधाम से मनाया गया संत कबीर प्राकट्य उत्सव, निकाली गई भव्य रैली 
कोरबा जिले के युवा महंत समाज, कुसमुंडा इकाई के तत्वावधान में रविवार, 28 जून 2026 को परम पूज्य संत कबीर साहेब जी का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे विकास नगर बजरंग चौक से भव्य सामाजिक शोभायात्रा (रैली) के साथ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सामुदायिक भवन, आदर्श नगर, कुसमुंडा पहुँची।
इसके पश्चात संत कबीर साहेब की पूजन-आरती, कबीर भजन, सत्संग, समाज उत्थान परिचर्चा, वरिष्ठजनों का सम्मान एवं सामाजिक एकता पर विचार-विमर्श आयोजित किया गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।
उक्त आयोजन में समाज के सभी महिला-पुरुष, युवा एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए तथा संत कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की। उक्त आयोजन में समिति के संरक्षक जीतू दास और लक्ष्मी दास ने बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र में संत कबीर जी के प्राकट्य दिवस बीते कुछ वर्षों से मनाया जा रहा है, वर्ष दर वर्ष इसे और बेहतर करने की दिशा में पूरी एकजुटता के साथ कार्य किया जा रहा है, साथ ही साथ संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने अनुशरण किया जा रहा है। कुसमुंडा इकाई की अध्यक्षा श्रीमती भुवनेश्वरी दास ने कुसमुंडा क्षेत्र वासियों को संत कबीर प्राकट्य दिवस की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।






