खेल

Team India Schedule: मई में टी20 का धमाका, 3 मैचों की सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने

Team India Schedule: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हाल खराब है। टी20 ​विश्व कप 2026 सिर पर है और टीम जीत की पटरी पर नहीं लौट पा रही है। जून में आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप कराया जाएगा, इससे पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया, लेकिन वहां शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस बीच ​वर्ल्ड कप से पहले टीम तीन और टी20 मुकाबले खेली, उसका शेड्यूल आप नोट कर लीजिए, उसके बाद सीधे विश्व कप में ही टीम नजर आएगी।

Home Loan @ 7.45%

बड़ी खबर: छात्रों का इंतजार खत्म… कल जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच में से केवल एक मैच जीती भारतीय टीम

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच जो पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों सीरीज खेली गई, वो ऐसी थी कि याद ना रखा जाए तो ही बेहतर है। पांच में से चार मैचों में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा केवल एक ही में ही जीत दर्ज की जा सकी है। हालांकि विश्व कप से पहले एक और मौका है कि टीम जीत की लय और फार्म हासिल करे। इसी सीरीज का टीम कितना फायदा उठा पाती है, ये देखना होगा।

मई के आखिर से जून की शुरुआत तक होंगे तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम मई से लेकर जून तक इंग्लैंड के दौरे पर रहेगी, जहां तीन टी20 इंटरनेशनल मैच और एक टेस्ट होगा। सीरीज का आगाज 28 मई से होगा, जब भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें पहले टी20 मैच में चेम्सफोर्ड में टकराएंगी। सीरीज का दूसरा मैच 30 मई को ब्रिस्टल में होगा। इसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 2 जून को टॉनटन में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज यहीं पर समाप्त हो जाएगी। जो एक टेस्ट मैच होना है, वो जुलाई में यानी टी20 विश्व कप के बाद होगा।

12 जून से होगा टी20 विश्व कप 2026, भारत का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान से

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होना जा रहा है। पहले ही दिन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 14 जून को होगा, जब पाकिस्तान से उसकी भिड़ंत होगी। विश्व कप का फाइनल 5 जुलाई को होगा। यानी इस दिन नया चैंपियन मिल जाएगा। इसके बाद ही टीम इंडिया इंग्लैंड से टेस्ट मैच खेलेगी। यानी यही इंग्लैंड सीरीज होगी, जब भारतीय टीम को अपनी सारी ग​लतियों को दुरुस्त कर जीत की पटरी पर लौटना होगा। नहीं तो टी20 विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह जाएगा।

Chhattisgarh : गांव में बाहरी परिवार पर विवाद, धर्म प्रचार के आरोप से बढ़ा तनाव, पास्टर से मारपीट के बाद मामला थाने पहुंचा

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

28 मई: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20 (चेम्सफोर्ड)

30 मई: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20 (ब्रिस्टल)
2 जून: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20 (टॉनटन)

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026