ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CISF कैंप में बड़ा हादसा, सर्विस राइफल साफ करते समय चली गोली से जवान की मौत

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में AK-47 से दुर्घटनावश गोली चलने से CISF के एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक घटना बुधवार को बचेली स्थित CISF कैंप में हुई। गोली लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कैंप में मौजूद जवानों ने उसे तत्काल उपचार के लिए बचेली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के बचेली कैंप में ये घटना सामने आयी है। अधिकारियों के अनुसार CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया अपनी सर्विस राइफल AK-47 की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से दो गोलियां चल गईं।

Korba Crime: घर बनाने की बात पर भड़का पति, सीमेंट के डंबल से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

गोली लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दूसरे जवान मौके पर पहुंचे। जहां लहुलूहान हालत में गिरे जवान को देख तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया गया है कि प्रधान आरक्षक दत्तात्राया महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए। शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है।

कोरबा में पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी आग, 10 हजार लीटर ईंधन लोड था; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि AK-47 से गोली किस परिस्थिति में चली और हादसे का वास्तविक कारण क्या था। CISF केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल है और देशभर में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात रहता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026