Korba Crime: घर बनाने की बात पर भड़का पति, सीमेंट के डंबल से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Korba Crime: कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में घर बनाने के विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतिका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। शराब पीने के आदि आरोपी से उसकी पत्नी ने नया घर बनाने की बात कहीं थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। और नाराज पति ने सीमेंट के डंबल से पत्नी के सिर पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात पाली थाना क्षेत्र के शांति बस्ती के वार्ड नंबर 9 की है। यहां रमेश डोंगरे अपनी पत्नी बंधन कुंवर के साथ रहता था।
कोरबा में पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी आग, 10 हजार लीटर ईंधन लोड था; हाईवे पर मची अफरा-तफरी
बताया गया है कि दोनों ने दूसरी शादी की थी। बंधन कुंवर मूलतः सुतर्रा की रहने वाली थी, जिसके साथ जनवरी महीने में ही शादी के बाद रमेश उसके साथ पाली के शाति नगर में रहता था। आदतन शराबी रमेश मंगलवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। जहां पत्नी द्वारा नया घर बनाने की बात पति से कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और तैश में आकर रमेश ने घर में रखे सीमेंट के डंबल से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
जांजगीर-चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव; आरक्षक सस्पेंड
पुलिस की टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रमेश ने हत्या की बात कबूल कर ली है, उसने अपने बयान में बताया कि नये घर बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने पत्नी के सिर पर डंबल से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।






