Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh: धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर विवाद, परिजन और ग्रामीण आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

धमतरी: जिले के नगरी वनांचल में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर घंटों विवाद की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों की मांग पर जब परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई, तब ग्रामीणों ने भी सशर्त दाह संस्कार की अनुमति दी। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला ग्राम पंचायत नवागांव का है, जहां धर्मांतरित महिला महेश्वरी साहू की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Korba Crime: घर बनाने की बात पर भड़का पति, सीमेंट के डंबल से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

साहू परिवार द्वारा ईसाई धर्म अपनाए जाने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने महिला के शव को गांव में दफनाने पर आपत्ति जताई। विवाद के बीच ग्रामीणों और परिवार के बीच बातचीत हुई। इसके बाद परिवार की ओर से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने भी सशर्त दाह संस्कार की अनुमति दी।

कोरबा में पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी आग, 10 हजार लीटर ईंधन लोड था; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति के बीच प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभाला गया। धर्मांतरण के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर उठा विवाद अब सहमति के बाद शांत होता नजर आया। हालांकि, पूरे मामले ने इलाके में धर्मांतरण और अंतिम संस्कार की परंपराओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026