
साहू संघ के कोरबा जिलाध्यक्ष ने मंत्री जय सिंह के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश
कोरबा – जिले के कोरबा नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 57 प्रेम नगर में एक सादे समारोह में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल व कांग्रेस पार्टी के रीति-नीति से प्रभावित होकर जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू, जिला साहू संघ के बांकीमोंगरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष हीरालाल साहू अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया।