समाज सेवा व सनातन मूल्यों के लिए कार्य करने पर सत्येन्द्र सिंह सम्मानित

भोजपुरी समाज की जांजगीर चांपा जिला इकाई के संस्थापक अध्यक्ष एवं राष्ट्र संत श्रीधाम वृन्दावन निवासी रितेश्वर महाराज के अनन्य भक्त चांपा स्थित आनंदम धाम के संचालक सत्येन्द्र सिंह को समाज सेवा, धर्म के अलावा सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों हेतु विगत दिनों बिलासपुर के होटल मैरियट में आयोजित एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। दोपहर 2.30 बजे से आयोजित समारोह में उन्हें मुख्य अतिथि अभिषेक वर्मा सहित छ.ग. स्वराज सेना के राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह राजपूत द्वारा स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय हैं कि सत्येन्द्र सिंह ने वर्ष 2009 में भोजपुरी समाज की जिला इकाई जांजगीर चांपा का गठन करने के बाद छठ पूजा की शुरुआत की थी।
आज छठ पूजा में प्रति वर्ष होने वाले आयोजन में हर समाज के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे राष्ट्र संत श्रीधाम वृन्दावन निवासी रितेश्वर महाराज से जुड़कर सनातन धर्म और मूल्यों की रक्षा के लिए विविध आयोजन करते आ रहे हैं. साथ ही भोजपुरी समाज को संगठित कर आगे बढाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हैं।
ऐसे में उन्हें मिला यह सम्मान केवल उनके लिए गौरव का विषय नहीं बल्कि समाज, धर्म एवं जनहित के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय होकर कार्य करने की भी प्रेरणा भी प्रदान करता हैं। उन्हें मिले सम्मान पर भोजपुरी समाज के अलावा परिजन और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया हैं।





