Korba
ग्राम मुढाली में दशहरा उत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव सहित जनप्रतिनिधि
ओमकार
ग्राम मुढाली में दशहरा उत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव सहित जनप्रतिनिधि.. 
कोरबा। ग्राम मुढाली में दशहरा पर्व के अवसर पर उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद यादव जी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव , भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, जनपद उपाध्यक्ष दामोदर राठौर, रमेश यादव, चैतू यादव, अमर गांधी, विद्यानंद राठौर एवं दिलहरण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दशहरा पर्व के अवसर पर सभी ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया। ग्राम मुढाली में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दशहरा पर्व की खुशियां साझा कीं।





