झीरम घाटी हमले में शहीद स्व.विद्याचरण शुक्ल को ब्लाक कांग्रेस कमेटी चाम्पा ने दी श्रधांजलि

झीरम घाटी मे शहीद हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व.विद्याचरण शुक्ल जी नक्सली हमले में 25 मई 2013 को घायल हुए थे आज 11 जून उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके इस बलिदान को शहादत दिवस रूप मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते शहादत दिवस के रूप में मनाया गया।
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन
सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने शुक्ल जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुवात की तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्व.विद्याचरण शुक्ल के बलिदान को भुला नही सकता वे राज्य के निर्माण से लेकर छत्तीसगढ़ को एक मजबूत राज्य बनाए जाने में उनकी अहम भूमिका रही पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी विस्तार से स्व. विद्याचरण शुक्ल जी के बारे में अपनी बाते रखी व उपस्थित जनो को बताया ब्लाक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने भी अपनी बातें रखते हुए श्रधांजलि अर्पित की मण्डल अध्यक्ष अनिल मोदी समद बेग हरीश श्रीवास लता श्रीवास हरीश पांडेय अनिता प्रकाश ने भी अपनी बातें रखते हुए श्रधांजलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी व आभार पार्षद दुर्गा कुर्रे ने किया.
CG NEWS : ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान में भीषण आग, काला धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ब्लाक अध्यक्ष सुनील साधवानी मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी राज सरोज महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिता प्रकाश पार्षद दूर्गा कुर्रे अंजली देवांगन पवन आर्य गिरधर देवांगन जिला महामंत्री सेवक देवांगन व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल ब्लाक उपाध्यक्ष समद बेग हरीश श्रीवास ब्लाक सचिव जीवन बंजारे राकेश जोशी संजय साधवानी लता श्रीवास रामबाई स्वर्णकार कीर्ती दीवान अंजली देवांगन पूर्व पार्षद इकबाल अंसारी टी. रामाराव रंजन कैवर्त पंकज साधवानी बसंत भार्गव राम साधवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे





