NATIONALभारत

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर! विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM, CPI और VCK का मिल सकता है समर्थन – सूत्र

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार सीपीएम, सीपीआई और वीसीके उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार हो गई हैं। 234 विधानसभा सीट वाले तमिलनाडु में टीवीके 108 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन विजय दो सीट पर जीते हैं। ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी और उनकी पार्टी के पास 107 सीटें ही बचेंगी।

Home Loan @ 7.45%

Hanta Virus Outbreak: एक क्रूज से कई देशों तक पहुंचा खतरनाक हंतावायरस, जहाज पर भारत के 2 नागरिक भी मौजूद

कुल विधायकों की संख्या 233 होने पर भी बहुमत का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में टीवीके को 11 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। उनके पास कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन है और 6 अन्य विधायकों की जरूरत है। 2026 विधानसभा चुनाव में सीपीएम, सीपीआई और वीसीके ने 2-2 सीटें जीती हैं। ऐसे में इन तीनों पार्टियों के समर्थन से विजय सरकार बना लेंगे।

IPL Points Table: एलएसजी की जीत से प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, टॉप-4 के लिए बढ़ी टेंशन

इस स्थिति में 59 सीट जीतने वाली डीएमके और 47 सीट जीतने वाली एआईडीएमके दोनों विपक्ष में रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक CPM / CPI और VCK ने विजय को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, तीनों दलों की बैठक अभी भी जारी है, बैठक के बाद आधिकारिक ऐलान की बात कही जा रही है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे

पार्टी सीट
तमिलागा वेत्री कझगम – TVK 108
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – DMK 59
ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम – AIADMK 47
इंडियन नेशनल काँग्रेस – INC 5
पट्टाली मक्कल काची – PMK 4
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग – IUML 2
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया – CPI 2
विदुथलाई चिरूथईगल काची – VCK 2
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) – CPIM 2
भारतीय जनता पार्टी – BJP 1
देसिया मुरपोक्‍कु द्रविड़ कड़गम – DMDK 1
अम्मा मक्कल मुन्नेट्र कळगम -AMMK 1
कुल 234

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026