ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaछत्तीसगढ

कोरबा में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 9 घायल, 3 की हालत गंभीर

कोरबा: कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 8 बजे मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में 9 मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में 12 से अधिक मजदूर सवार थे। जानकारी के अनुसार, रजगामार के दरगा गांव के मजदूर गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। बनखेता गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक का नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पलटकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह डैमेज हो गई।

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन के नीचे दबे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पिकअप को सीधा किया और उसके नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर रजगामार चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूरों में दरगा निवासी उर्मिला कंवर, अंजली कंवर और सरिता मांझी शामिल हैं। अन्य घायल मजदूरों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। घायल सविता ने बताया कि वे सुबह गांव से पिकअप में सवार होकर मजदूरी के लिए निकले थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

*जेल परिसर में पीपल फॉर प्यूपल के तहत वृक्षारोपण…*

गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में आसपास के गांवों के कई मजदूर कार्यरत हैं। ठेकेदार मजदूरों के आने-जाने के लिए पिकअप वाहनों की व्यवस्था करता है। बताया जा रहा है कि इन वाहनों में अक्सर क्षमता से अधिक मजदूर बैठाए जाते हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और उनका हालचाल लिया गया। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026