विद्या विनोबा क्रांति नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य काली पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया मां काली का आशीर्वाद

विद्या विनोबा क्रांति नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य काली पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया मां काली का आशीर्वाद
विद्या विनोबा क्रांति नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मां काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह अपने साथीगण के साथ शामिल हुए। उन्होंने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ भोग-प्रसाद ग्रहण किया।
पूजा आयोजन में समिति के प्रमुख सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
इस अवसर पर विशेष रूप से बी.सी. गोलदार, सुब्रत बनर्जी, जीवन घोष, बारीक विश्वास, उत्तम चटर्जी, संगीत मोईत्रा, आशीष मजूमदार, सौभीक दास गुप्ता, अशोक बोस, दीपक मजूमदार, अजय राय, संजय मुखर्जी, के.के. चौधरी, टुबलु चक्रवर्ती, सत्यजीत भौमिक, अभिजीत मित्रा, राहुल दुबे, बब्लू केसरवानी, संजय दवे, मौसमी मोईत्रा, सविता महेश्वरी, स्मिता मोईत्रा, मोनिका घोष, अल्पना चक्रवर्ती, बनानी घोष, रूपा चक्रवर्ती, गोपाल दास गुप्ता, प्रशांत पांडेय, पिंकू मिश्रा, विजय तिवारी, अजय श्रीवास्तव, दिलीप साहू, संदीप मिश्रा, वरुण दास, मुकेश दुबे, यश सिंह एवं पलक मोहन सहित अनेक श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।





