Chhattisgarhछत्तीसगढ
CG News: खौफनाक मंजर कैमरे में कैद… ट्रक पर गिरी बिजली, देखते ही देखते आग का गोला बना वाहन

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जहां एक ट्रक के ऊपर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरा। घटना के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना खरसिया रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि गरज-चमक के साथ ही बारिश हो रही थी। इसी दौरान बिजली ट्रक के ऊपर गिर गई, जिसके बाद ट्रक आग की लपटों में घिर गया।
अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी! छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल
सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।






