Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की उल्टी गिनती शुरू, CM साय ने तैयारियों को लेकर दिया बड़ा बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की और प्रदेश में धान खरीदी से लेकर जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन तक की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बस्तर की कला का देशभर में डंका, राष्ट्रपति भवन से 11 शिल्पकारों को बुलावा; 700 घंटियों ने खींचा ध्यान

15 नवंबर से शुरू होगा धान खरीदी अभियान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में 15 नवंबर से किसानों से धान की खरीदी शुरू की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि किसानों को खरीदी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो।

धरमजयगढ़ में होगा जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, ठंडी हवाओं ने बदली दिशा; तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

शिवराज सिंह चौहान की मां के तेरहवीं कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय ने अपने भोपाल दौरे का उद्देश्य बताते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वर्गीय माताजी का तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वह इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026