ब्रेकिंग न्यूज कोरबा में आज एक और भीषण हादसा,ट्रक ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों की कुचला,दो की मौत, सड़क पर पड़े बच्चों के शव ले लिपटकर रोने लगे परिजन
सतपाल सिंह
ब्रेकिंग न्यूज कोरबा में आज एक और भीषण हादसा,ट्रक ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों की कुचला,दो की मौत,
सड़क पर पड़े बच्चों के शव ले लिपटकर रोने लगे परिजन

कोरबा जिले के कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में आज बुधवार की सुबह फिर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 नाबालिग स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया, जिसमें दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची बांगो पुलिस ने पुलिस ने गंभीर घायल बच्चे को कोरबा जिला अस्पताल किया रेफर किया है ।
बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे स्कूटी से पोड़ी उपरोड़ा की ओर जा रहे थे, इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे में चक्काजाम कर दिया। सड़क पर पड़े शव से लिपट कर परिजन रोते बिलखते रहे। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वाशन के साथ लोगों को समझाइश दी गई जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।






