कोरबा में बेखौफ चोरों का आतंक,घर के बाहर खड़ी चारपहिया वाहन ने टायर की चोरी..
सतपाल सिंह
कोरबा में बेखौफ चोरों का आतंक,घर के बाहर खड़ी चारपहिया वाहन ने टायर की चोरी..

कोरबा शहर में बेखौफ चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक नई स्कॉर्पियो-एन को अपना निशाना बनाया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी इलाके की है। जहां मंगलवार देर रात दो नकाबपोश युवकों ने बड़ी ही सफाई से कार का एक पहिया खोलकर पार कर दिया। जब चोर दूसरा पहिया खोलने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक जैक फिसलकर गिर गया और गाड़ी के नीचे ही फंस गया।
ठीक इसी वक्त कोतवाली पुलिस की गश्ती टीम वहां से गुजर रही थी। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख दोनों नकाबपोश चोर घबरा गए और अपना जैक वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
इसके बाद पुलिस जवानों ने वाहन मालिक अविनाश साहू को नींद से जगाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस की मुस्तैदी से गाड़ी का दूसरा पहिया चोरी होने से तो बच गया, लेकिन शहर के रिहायशी इलाके में हुई इस वारदात ने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।





