NATIONALभारत

CJP Delhi Protest: ध्रुव राठी समेत अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका रिहा, कोर्ट ने एक साल तक शांति बनाए रखने की रखी शर्त

CJP Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी से जुड़े सौरव दास व आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा कर दिया गया है। तीनों को करीब 23 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद रविवार को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। वहीं, यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी देर रात हिरासत से छोड़ दिया गया।

हालांकि, इन चारों की प्रस्तावित CJP प्रदर्शन में भागीदारी को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा गया, “कॉकरोच कभी नहीं मरते।”

करीब 23 घंटे हिरासत में रहे CJP के तीन नेता

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। रविवार को तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा कर दिया।

इससे पहले CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया था कि तीनों को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि वह अन्य वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद रहेंगी और कानूनी पक्ष रखेंगी।

रिहाई के बाद दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रिहाई के बाद अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। हालांकि, CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कार के अंदर से जानकारी दी कि पार्टी की ओर से दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

ध्रुव राठी को भी देर रात छोड़ा गया

यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत से रिहा कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस की मदद से उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया था, ताकि वह जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

चाम्पा की महारानी दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन

दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

इससे पहले ध्रुव राठी बेंगलुरु में CJP के एक प्रदर्शन में नजर आए थे। उस कार्यक्रम में अभिनेता प्रकाश राज के साथ अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका भी मौजूद थे।

चारों की रिहाई के बाद अब CJP की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नजरें टिकी हैं, जिसमें पार्टी की ओर से पूरे घटनाक्रम पर आगे की जानकारी दिए जाने की संभावना है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026