चाम्पा की महारानी दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन

जांजगीर चाम्पा : नवरात्रि के पावन अवसर पर चाम्पा की महारानी दुर्गोत्सव समिति चाम्पा द्वारा कोरबा रोड सिवनी चौक में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ भगवान श्री गणेश,माँ लक्ष्मी,माँ सरस्वती और स्वामी कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित की गई है। होमात्मक शतचंडी यज्ञ के लिए यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है।मथुरा से पधारे वेद पाठी आचार्य गण के द्वारा प्रतिदिन मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कराया जा रहा है।आरती के समय सस्वर मंत्रोच्चारण से माता की पूजा अर्चना हो रही है।माता के दरबार को अद्भुत रूप से सजाया गया है। दस महाविद्या,दशावतार,नौ दुर्गा को अद्भुत कलाकारी के साथ बंगाल के कारीगरों द्वारा सजाया गया है। मुख्य द्वार को बारीक नक्काशी के साथ भव्य रूप दिया गया है।मूर्ति का निर्माण भटगांव के मूर्तिकार दाताराम द्वारा जीवंत रूप में बनाया गया है जो मनमोहक के साथ अद्वितीय है। लाइटिंग और साउंड का विशिष्ट प्रयोग कर आकर्षण का केंद्र बनाया गया है।उपहार की व्यवस्था भी की गई है जिसमें थार गाड़ी, बुलेट मोटर सायकिल,मोटर सायकल सहित सैकड़ों ईनाम रखे गये हैं। दर्शनार्थियों के लिए खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गई है
अजय बंसल के समर्पण से चाम्पा की महारानी माँ दुर्गा का विशाल पंडाल मन्त्रमुग्ध करने वाला है।





