Chhattisgarhछत्तीसगढ

Drunken Groom: बारात में मचा बवाल! शराब के नशे में धुत दूल्हा जैसे ही कार से उतरा, लड़खड़ाए कदम – दुल्हन ने मौके पर ही तोड़ी शादी

Drunken Groom: बिलासपुर और कसडोल के बीच एक शादी समारोह में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब एक दुल्हन ने नशे में दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे के साथ जीवन बिताने से इनकार कर दिया. इसके बाद यह मामला सिर्फ शादी टूटने तक ही सीमित नहीं रह गया. लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई करने के लिए दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बनाया, ऐसा परिजनों का आरोप है, और उनसे 20 लाख रुपए की डिमांड की गई. यह मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है. घटना कोरमी गांव की है. यहां के रहने निवासी राजू मांडले का विवाह कसडोल की सुनीता (परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था. 27 अप्रैल को बड़े उत्साह के साथ बारात कसडोल पहुंची.

Home Loan @ 7.45%

Sonam Raghuvanshi Bail : राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़, शिलांग कोर्ट से सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, पीड़ित परिवार को लगा झटका

डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते हुए वुध पक्ष के दरवाजे तक पहुंचे. लेकिन जैसे ही द्वारा-चार की रस्म के लिए दूल्हा गाड़ी से उतरा, वह शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ाने लगा. दूल्हे को ठीक से खड़ा न होता देख दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए. जब दु्ल्हन को इस बारे में पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में धुत है, तो उसने तुरंत ही अपना फैसला सुना दिया. दुल्हन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मैं ऐसे लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती”. दुल्हन के इस फैसले का समर्थन उसके पिता और पूरे परिवार ने किया. इसके बाद परिवार ने तुरंत ही रिश्ता तोड़ दिया. इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया और वे बिना खाना ही वहां से जाने लगे.

Employees Transfer Ban in CG: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

यह विवाद तब गहरा गया जब लड़की पक्ष ने शादी के खर्च की भरपाई के लिए दूल्हे, उसके पिता और कुछ करीबियों को जाने से रोक दिया. दूल्हे के दादा मनीराम मांडले ने आरोप लगाया है कि लड़की पक्ष ने पहले 20 लाख और फिर बाद में समझौते के लिए 7 लाख रुपए की मांग की है. इसके बाद दूल्हे के दादा ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद दुल्हन पक्ष ने अपनी शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में सिरगिट्टी टीआई किशोर केवट ने कसडोल पुलिस से संपर्क किया. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पाया कि दोनों पक्षों के बीच सामाजिक बैठक चल थी और वधु पक्ष शादी में हुए नुकसान के हर्जाने पर अड़ा था. पुसिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और दोनों ही पक्षों की समझाइश दी गई है. पुलिस इस मामले में जांच के अनुसार वैधानिक कार्रवाई करेगी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026