NATIONALभारत

Sonam Raghuvanshi Bail : राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़, शिलांग कोर्ट से सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, पीड़ित परिवार को लगा झटका

Sonam Raghuvanshi Bail : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को आखिरकर जमानत मिल गई है। अदालत ने हत्याकांड के करीब 11 महीने बाद सोनम को जेल से निकलने की छूट दे दी है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलॉन्ग की अदालत ने सोमवार को ही सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी थी और बुधवार शाम तक रिहाई की बात उन्हें बताई गई। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह लगातार शिलॉन्ग में अपने वकील और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में थे। उन्हें वकीलों और पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि अदालत ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। विपिन के मुताबिक उन्हें बताया गया कि पुलिस की एक चूक की वजह से सोनम को राहत मिल गई।

Home Loan @ 7.45%

Employees Transfer Ban in CG: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

विपिन ने कहा, ‘जमानत किस आधार पर मिली, यह मैंने पूछा तो बताया गया कि जब सोनम को गाजीपुर से उठाया गया था तो पुलिस ने उसे बताया नहीं था कि क्यों उसे गिरफ्तार किया गया था, जबकि यह बताना जरूरी होता है। आरोपी के वकील ने इसे आधार बनाकर दलीलें पेश कीं और अदालत ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली।’ हालांकि, विस्तृत जानकारी आनी बाकी है कि अदालत में सोनम की ओर से क्या-क्या दलीलें दी गईं, जिसकी वजह से उसे राहत मिली है। सोनम को भले ही राहत मिल गई है लेकिन उसका प्रेमी राज कुशवाहा अब भी सलाखों के पीछे है। सोनम ने राज के साथ मिलकर ही अपने पति राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। सोनम अपने भाई की कंपनी में काम करने वाले राज से प्यार करती थी। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे। लेकिन इस बीच परिवार ने सोनम की शादी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा से करा दी थी।

Chhattisgarh News – 6 साल बाद आया फैसला, ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को फांसी की सजा

बेहरहमी से कर दिया गया था राजा का कत्ल

धूमधाम से दोनों की शादी के बाद भी सोनम अपने प्रेमी राज के साथ संपर्क में थी। दोनों फोन पर चैटिंग और बातचीत करते थे। इसी दौरान उन्होंने राजा को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। साजिश के तहत सोनम राजा को 23 मई को शिलॉन्ग लेकर गई। यहां एक पहाड़ी पर जाकर सोनम ने राज के तीन दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या की और शव को खाई में फेंककर फरार हो गए।

कैसे पकड़ी गई थी सोनम

बाद में 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश एक खाई से मिली थी। हत्या की घटना सामने आने के कुछ दिन बाद पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद सोनम चुपचाप अपने प्रेमी राज के पास इंदौर आ गई थी। दोनों ने कुछ दिन साथ में बिताए लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोनम को लगा था कि वह पकड़ी जाएगी और इसलिए वह फरार हुई थी। लेकिन यूपी में पकड़ी गई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026