CG Election 2023: वाट्सएप से मतदाता जुड़वा सकेंगे नाम, बूथ की लोकेशन व भीड़ की जानकारी भी मिलेगी

रायपुर : मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर संशोधन करवाने की सुविधा अब मोबाइल पर ही मिलेगी। वाट्सएप पर सिर्फ हाय या हैलो का एक संदेश भेजते ही सारे आप्शन आपके सामने मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएंगे। इसके बाद आप अपने अनुसार उक्त विकल्प का चयन करेंगे। जिसके बाद संबंधित वेबसाइट पर आप स्वत: पहुंच जाएंगे और वहां फार्म भरने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर अपना नाम जुड़वा या फिर स्थानांतरित करवा सकेंगे।

एनआइसी की सहायता से तैयार किए गए इस चैटबाेर्ड में चुनाव आयोग द्वारा बनवाए गए सभी प्रकार के एप्लीकेशनों का समायोजन किया गया है, ताकि एक ही प्लेटफार्म पर मतदाताओं को सारी प्रकार की सुविधाएं दी जा सके। इसके अलावा इस चैटबोर्ड की सहायता से आप मतदाता सूची में अपना नाम देखने के साथ ही मतदान केंद्र और बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बूथ की लोकेशन के साथ ही वहां कितनी भीड़ है और वोट करने में कितना समय लग सकता है, इसकी जानकारी भी आपको मोबाइल पर ही मिल जाएगी। इसके लिए मतदान केंद्रों में सेंसर लगाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) तकनीक का इसमें इस्तेमाल किया जाएगा और जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाई जाएगी। इस चैट बोर्ड को वर्तमान में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के दौरान चुनाव आयोग के समक्ष रखा जाएगा और संभवत: एक से दो दिनों के भीतर इसकी शुरूआत की जाएगी।

हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं का विकल्प

जिला पंचायतय व एनआइसी द्वारा मिलकर तैयार किए गए इस चैटबोर्ड के लिए 7883500531 नंबर तय किया गया है। जिसे सेव करने के बाद वाट्सएप के जरिए इसमें संदेश भेजना है। जिसके बाद हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में इसमें विकल्प दिया गया है। जिसमें अपनी पसंदीदा भाषा चुनने के बाद आगे के विकल्प अपने आप मिलते जाएंगे।

CG Election 2023: वाट्सएप से मतदाता जुड़वा सकेंगे नाम, बूथ की लोकेशन व भीड़ की जानकारी भी मिलेगी

इन एप्लीकेशनों को किया गया है मर्ज

– सक्षम एप

– वोटर हेल्पलाइन

– ईआरओ नेट

– सी-विजिलेंस

– नो योर नेम इन वोटर लिस्ट

व्हीलचेयर, पिक एंड ड्राप सहित ईवीएम की भी जानकारी

इस चैटबोर्ड में दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, वरिष्ठ जनों के लिए पिक एंड ड्राप के लिए अनुरोध करने की भी सुविधा है। वहीं, मतदान केंद्र सहित ईवीएम के संबंध में जानकारी दी गई है। इसके अलावा उक्त विधानसभा क्षेत्र में मैदान में उतरे प्रत्याशियों की जानकारी भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

जिला पंचायत रायपुर के सीईओ अविनाश मिश्रा ने बताया कि नवाचार के तहत मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एनआइसी की सहायता से चैटबोर्ड तैयार किया गया है। जिससे नाम जोड़ना, स्थानांतरण, सुधार सहित मतदाता संबंधी सभी कार्य किए जा सकेंगे। बूथ की लोकेशन व सेंसर की सहायता से केंद्र में भीड़ की जानकारी भी वाट्सएप के जरिए मिलेगी। चुनाव आयोग की सहमति मिलते ही इसकी शुरूआत की जाएगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *