NATIONALभारत

Central Bank Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली IT सहित कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

Central Bank Recruitment 2026: अगर आप बैंक में अच्छी नौकरी की तलाश में हैं और IT या टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं, तो यह मौका आपके लिए है.सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने SO भर्ती 2026 के तहत 275 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में अलग-अलग स्केल (I से IV) के पद शामिल हैं.इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 23 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं.

Home Loan @ 7.45%

Texas Oil Refinery Blast : टेक्सास की तेल रिफाइनरी में भीषण धमाका, आसमान छूती आग-धुएं की लपटें; लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

इस भर्ती में कुल 275 पदों पर भर्ती की जायेगी. इसमें IT अधिकारी (82), साइबर सुरक्षा (38), डिजिटल चैनल (23), डेटा इंजीनियर (15) जैसे कई पद शामिल हैं. यानी टेक्निकल बैकग्राउंड वालों के लिए सबसे ज्यादा मौके हैं.

इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा. पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा. दोनों चरणों के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी.

इस भर्ती के लिए उम्र सीमा पद के अनुसार तय की गई है.सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 23 से 45 साल के बीच होनी चाहिए. अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से उम्र सीमा अलग-अलग तय की गई है आरक्षित वर्ग के लिए सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीई/बी.टेक, एमसीए, एमएससी, सीए या संबंधित प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए. हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है, इसलिए आवेदन से पहले पोस्ट के अनुसार योग्यता जरूर चेक करें.

Team India Squad for T20 Series: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, अनुष्का शर्मा को पहली बार मिला मौका

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये के साथ जीएसटी शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये के साथ जीएसटी रखा गया है.

आवेदन करने के लिए सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां Careers सेक्शन में जाकर SO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026