Entertainment

10 साल बाद मराठी सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा की वापसी, ‘वेंटिलेटर 2’ का किया ऐलान; जानें कब आएगी फिल्म

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर मराठी सिनेमा से जुड़ने जा रही हैं। करीब 10 साल बाद वह अपनी चर्चित मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का सीक्वल लेकर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी अगली फिल्म ‘वेंटिलेटर 2’ (Ventilator 2) की घोषणा की है। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लोक नृत्य के माध्यम से दिया सिंगल यूज़ प्लास्टिक और वन्यजीव संरक्षण तथा “एक झपेड़ माँ के नाम” का संदेश

प्रियंका चोपड़ा ने की ‘वेंटिलेटर 2’ की घोषणा

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के जरिए बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी। यह उनके प्रोडक्शन हाउस ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ की शुरुआती और अहम फिल्मों में से एक थी। अब प्रोडक्शन हाउस के 10 साल पूरे होने के मौके पर प्रियंका ने इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रोडक्शन सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि कंपनी की शुरुआत के समय उनका उद्देश्य ऐसी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाना था, जिनमें कोई खास संदेश और गहराई हो। ‘वेंटिलेटर’ भी ऐसी ही कहानियों में शामिल रही है।

प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा कि 10 साल पहले उन्होंने पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ सार्थक कहानियां सुनाने का सफर शुरू किया था। अब एक दशक बाद वह इसी फिल्म को नए अंदाज में दर्शकों के सामने लाने जा रही हैं।

कब रिलीज होगी ‘वेंटिलेटर 2’?

‘वेंटिलेटर 2’ का निर्देशन राजेश मापुस्कर करेंगे। उन्होंने ही 2016 में आई पहली फिल्म का निर्देशन किया था। सीक्वल का निर्माण प्रियंका चोपड़ा, डॉ. मधु चोपड़ा और राजेश मापुस्कर मिलकर करेंगे। फिल्म को पर्पल पेबल पिक्चर्स और मैजिज पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा।

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इसकी स्टारकास्ट, कहानी और शूटिंग शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या थी पहली ‘वेंटिलेटर’ की कहानी?

साल 2016 में आई ‘वेंटिलेटर’ की कहानी गणेश चतुर्थी के दौरान एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कामरकर परिवार के बुजुर्ग सदस्य गजानन की तबीयत बिगड़ने और उन्हें वेंटिलेटर पर रखे जाने के बाद परिवार के सभी लोग अस्पताल में इकट्ठा होते हैं।

इस दौरान परिवार के सदस्यों के बीच पुराने मतभेद, बिगड़े रिश्ते और अनसुलझे विवाद सामने आते हैं। गंभीर पारिवारिक परिस्थितियों के बीच फिल्म में हास्य और भावनाओं का भी खूबसूरत मेल देखने को मिला था।

फिल्म में आशुतोष गोवारीकर, जितेंद्र जोशी, सुभा आर्य, विजू खोटे, सतीश आलेकर और अच्युत पोतदार जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म में विशेष भूमिका निभाई थी।

‘वेंटिलेटर’ को मिले थे तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

‘वेंटिलेटर’ को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी सराहना मिली थी। फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए थे। इनमें राजेश मापुस्कर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, जबकि फिल्म को सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग और सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का पुरस्कार मिला था।

IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026