लोक नृत्य के माध्यम से दिया सिंगल यूज़ प्लास्टिक और वन्यजीव संरक्षण तथा “एक झपेड़ माँ के नाम” का संदेश
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 4 और 5 नवंबर 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, सक्ती में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। उत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला, पारंपरिक वेशभूषा, रॉक बैंड, नुक्कड़ नाटक और क्रिएटिव रील जैसी विधाओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द के विद्यार्थियों का लोक नृत्य रहा। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक संगीत के साथ पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को नृत्य के माध्यम से दर्शाया।
प्रस्तुति का मुख्य संदेश था कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। फेंकी गई प्लास्टिक थैलियाँ और बोतलें जंगलों, नदियों और खुले मैदानों में पहुँचकर पशु-पक्षियों और जलीय जीवों की जान जोखिम में डालती हैं। नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के पुनः उपयोग, कचरे के सही निस्तारण (रीयूज़, रिड्यूस, रिसायकल), पेड़ लगाने और प्रकृति को बचाने की अपील की। मंच पर कागज़ के पेड़, कचरा पृथक्करण के डिब्बे और “वन्यजीवों के बिना प्रकृति अधूरी है”, “धरती माँ की यही पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रृंगार” जैसे संदेश भी प्रदर्शित किए गए। दर्शकों और निर्णायकों ने इस प्रस्तुति की खूब सराहना की।
उपलब्धियाँ





