भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (बीएमएस) कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा दिनांक 26 अगस्त 2023 को कुसमुंडा क्षेत्र/परियोजना में कार्यरत स्थाई एवं ठेका कर्मचारी की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांग पत्र कुसमुंडा क्षेत्रीय महाप्रबंधक को दी गई थी। समस्याओं का निराकरण समयानुसार नहीं होने पर दिनांक_ 15 सितंबर 2023 को विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया एवं 20 सितंबर 2023 से तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल करने का निर्णय श्रम संगठन द्वारा लिया गया था। जिसे देखते हुए आज दिनांक 19 सितंबर 2023 को प्रबंधन द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रबंधन एवं बीएमएस, श्रम संगठन के बीच बैठक संपन्न हुई । बैठक में निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी:_जिसमें क्रमशः1.आदर्श नगर एवं विकास नगर से ड्यूटी आने जाने हेतु सुरक्षित मार्ग देना।2. कुसमुंडा क्षेत्र के परियोजना में कार्यरत समस्त केटेगरी_1 एवं अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को रविवार के दिन नियमित ड्यूटी दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2023 से नियमित रविवार के दिन ड्यूटी देने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया गया ।3. जिन कर्मचारियों को आवास आवंटन नहीं हुई है उन्हें नियमानुसार आवास भत्ता का भुगतान किया जाएगा।4. कुसमुंडा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय एवं DAV स्कूल में अधिक से अधिक प्रवेश देने का प्रयास किया जाएगा ।5. कोरबा से ड्यूटी आने वाले कर्मचारियों के लिए सर्वमंगला पुल के पास सुरक्षित मार्ग बनाया जाएगा ।6.TA एवं मेडिकल बिल का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा।7. वर्तमान में डीजल एवं कोयला चोरी पर प्रबंधन द्वारा लगभग पूर्णतः अंकुश लगा दिया गया है।8. ठेका कर्मचारियों को HPC के तहत मिलने वाली समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएगी।9. ठेका कर्मियों को प्रति माह वेतन पर्ची देते हुए एवं पीएफ का पासबुक उपलब्ध करने हेतु जल्द से जल्द प्रयास किया जाएगा ।10. ठेका कर्मियों को प्रति सप्ताह साप्ताहिक रेस्ट देने हेतु ठेका कंपनियों को निर्देशित किया जाएगा। उक्त बिंदुओं की निराकरण करने पश्चात प्रबंधन ने 20 सितंबर 2023 से होने वाली क्रमिक भूख हड़ताल को समाप्त करने हेतु श्रम संगठन से अपील किया। जिसे श्रम संगठन ने मान्य किया है। आंदोलन के दौरान की वीडियो..
जश्न ए ईद मिलादुन्नबी जुलूस और गणेश विसर्जन एक साथ, बांकी मोगरा में कौमी एकता की दिखाई दी सुंदर तस्वीर
September 29, 2023
समृद्ध है छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता-डा. चरणदास महंत 1200 सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ छग श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक सम्मेलन
September 28, 2023
कुसमुंडा SECL ऊर्जा महिला समिति द्वारा क्षेत्र की नारी शक्ति को सशक्त और स्वावलंबी बनाने किया जा रहा सार्थक प्रयास…
September 28, 2023
क्या करेंगे जब अचानक गैस सिलेंडर में आग लग जाए…? स्वामी आत्मानंद विद्यालय कुसमुंडा में अग्नि शमन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से बचाव के लिए बच्चों को किया गया जागरूक…
September 27, 2023
गेवरा प्रबंधन की वादाखिलाफी के खिलाफ में पार्षद बंद करेंगे मनगांव साइलो निर्माण का कार्य…. 6 माह बाद भी आश्वाशन केवल आश्वाशन रहा..
September 27, 2023
BREAKING/आकाशीय बिजली की चपेट में आए ६ मवेशी,मौके पर हुई मौत,कुसमुंडा क्षेत्र की घटना….
September 27, 2023
एल्डरमैन अफजल अली ने चिर निद्रा में सोए एसईसीएल प्रबंधन को किया जगाने का प्रयास.. दीपका कॉलोनी मुख्य मार्ग सहित दोनों क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत….
September 26, 2023
पट्टा वितरण/राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों कल बुधवार को पट्टा वितरण की होगी शुरुआत….
September 26, 2023
लोगों ने कहा 15 साल लखनलाल की सरकार रही पर झुग्गी झोपड़ीवासियों की नहीं ली सुध,अब राजस्व मंत्री जय सिंह दिला रहे पट्टा तो उनके पेट में हो रहा दर्द
September 26, 2023
कोरबा: मसीही समाज ने बपतिस्मा घाट की मांग के लिए लखनलाल से की मुलाकात, बीजेपी के घोषणा पत्र में कराने का मिला आश्वासन