ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती

आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा ब्लॉक कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती धूमधाम से और पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ब्लू वाटर में दर्दनाक हादसा: शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और देश के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

इसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी, जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता और मण्डल अध्यक्ष अनिल मोदी ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन दिए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हरदयाल तंवर ने वर्ष 1991 में लिखी गई स्व. राजीव गांधी जी की एक ऐतिहासिक चिट्ठी को पढ़कर सुनाया, जिसने सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष किशन सोनी, समद बेग मोहम्मद अली, पूर्व पार्षद डूग्गू प्रधान, शमिष्ठा कंसारी, रामबाई स्वर्णकार, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, राजू शर्मा, पार्षद पवन आर्य, माणिक मसीह, ब्लॉक सचिव जीवन बंजारे, जफर अंसारी, राजेश्वर मिश्रा, युवा नेता चंद्रकांत साहू, हासिम अंसारी, एम.डी. अंसारी, पुनीराम देवांगन, प्रिंसकिला मसीह, साहिल सौदागर, इकबाल अंसारी, विष्णु गड़ा, संजय साधवानी, इतवारी यादव, पंकु साधवानी, गणेश विश्वास, राका साधवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।






