ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

नारी शक्ति महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव

अभिषेक आदिले....

Noor suzuki korba

नारी शक्ति महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन उत्सव

द्वारा सामुदायिक भवन, आदर्श नगर, कुसमुंडा में “सावन उत्सव–2026” का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में सावन संस्कृति उमंग और प्रतिभा के रंग , लोक संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती बालकी कुजूर, आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद श्रीमती आशा साहू, विकास नगर की वार्ड क्रमांक 63 की पार्षद श्रीमती गीता गभेल, जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती वरिंदर कौर, एकता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर की आचार्य, माईजी फाउंडेशन के सचिव, कोरबा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती हेमा शर्मा ,अनुपमा तिवारी, तनु मुखर्जी, प्रीति सिंह,थॉमस सिस्टर सहित रजविंदर कौर,अर्चना सिंह, अंकिता जायसवाल, सपना विश्वास, परमजीत कौर एवं नीलम कुकरेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों के द्वारा ईश्वर को याद करते हुए दीप प्रज्वलन किया गया सभी अतिथियों का परिचय, स्वागत एवं सम्मान सावन की मनमोहक तुकबंदी शैली में दिया गया जिसे सभी जनों ने खूब सराहा निवेदिता शर्मा एवं हर्षिता शर्मा द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान शिव तांडव से हुआ, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात अनीता साहू ने मनोहारी स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में मीनू साहू, नीलम कुकरेजा, शारदा जायसवाल, नीतू साहू, सरिता श्रीवास्तव, पूजा मुखी, किरण कैवर्त, कुसुम साहू, सविता गभेल, मनीषा सोनी, दुर्गा राजपूत, इंदू शर्मा, रौशनी मिश्रा, रीता साहू, नीतू बघेल, वंदिता मिश्रा, सोनिका कश्यप, रंजना सिंह, लता साहू ,सीमा चंद्रा, स्वाति, स्वीटी, सिमरन, शिक्षा, अंशु सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से खूब तालियाँ बटोरीं। सभी कलाकारों को मंच पर सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रथम स्थान मंजू यादव, द्वितीय स्थान नीतू बघेल, तृतीय स्थान पुष्पा वर्मा, चतुर्थ स्थान अनीता साहू तथा पंचम स्थान नीलम कुकरेजा ने प्राप्त किया।

पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन मीनाक्षी शर्मा एवं रेखा शुक्ला ने किया। आयोजन की सफलता में नारी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पा पाल, उपाध्यक्ष शारदा जायसवाल, सचिव नेहा अग्रवाल, चंदा देवी आंटी तथा सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।अंत में उपस्थित अतिथियों ने नारी शक्ति महिला मंडल की टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति को भी सुदृढ़ करते हैं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उल्लास और आत्मीयता से सराबोर रहा।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026