ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONAL

आधी रात को अस्पताल परिसर में रेंगता दिखा विशालकाय अजगर,ग्रामीण युवाओं पकड़कर गांव से दूर छोड़ा

ओमकार यादव

आधी रात को अस्पताल परिसर में रेंगता दिखा विशालकाय अजगर,ग्रामीण युवाओं पकड़कर गांव से दूर छोड़ा

Noor suzuki korba

 कोरबा जिले के ग्राम सोनपुरी में शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अस्पताल परिसर के पास एक भारी-भरकम विशालकाय अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। रात करीब 9 बजे जैसे ही अस्पताल के पास मौजूद लोगों की नजर इस भीमकाय जीव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर अजगर की मौजूदगी की खबर हवा की तरह फैली, जिसे देखने के लिए देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच, बिना खौफ खाए गांव के कुछ साहसी युवक मोर्चे पर उतरे। युवाओं ने अपनी सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए बेहद सावधानी के साथ अजगर को काबू में किया।बिना किसी नुकसान के और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए, जांबाज युवाओं ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे आबादी से दूर घने जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वन्यजीव के प्रति युवाओं की इस संवेदनशीलता और बहादुरी की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि ऐसे मामलों में तत्काल वन अमले को सूचना देनी चाहिए क्योंकि स्नेक रेस्क्यू करते वक्त आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन अत्यंत आवश्यक है अन्यथा किसी भी चूक से बड़ी अनहोनी हो सकती है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026