खेल

IPL Points Table: अंक तालिका में बड़ा उलटफेर, अब तक सिर्फ एक टीम ने किया प्लेऑफ में क्वालिफाई

IPL Points Table : आईपीएल में इस वक्त गजब का रोमांच चल रहा है। एक टीम ने अब तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, यानी अब कुल मिलाकर तीन स्पॉट बाकी हैं, लेकिन दावेदार सात हैं। ये तीन टीमें कौन सी होंगी, अभी कह पाना मुश्किल है। पहले आरसीबी ने पंजाब को हराकर और इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर मामला और भी ज्यादा पेचीदा कर दिया है। आने वाले मैच और भी रोचक होंगे, इसकी अब गारंटी सी लग रही है। सभी टीमों की धुकधुकी बढ़ी हुई है कि आने जाने क्या होगा।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

Chhattisgarh : मंत्री का बड़ा फैसला! काफिले से हटाईं पायलट-फॉलो गाड़ियां, जानिए क्या है वजह

आरसीबी ने पक्की की प्लेऑफ में अपनी जगह, मुंबई इंडियंस और एलएसजी की टीम बाहर

इस साल के आईपीएल में अब तक केवल आरसीबी ही ऐसी टीम है, जो प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, टीम अभी पहले नंबर पर चल रही है, हालांकि उसका एक और मुकाबला बाकी है, जिसे जीतकर टीम 20 अंकों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा मुंबई इंडियंस और एलएसजी दो ऐसी टीमें हैं, जो अब टूर्नामेंट से बाहर हैं। हालांकि उनके भी अभी कुछ मैच बाकी हैं, जो वे खेलेंगी।

गुजरात टाइटंस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर काबिज

इस बीच मौजूदा अंक तालिका में गुजरात टाइटंस की टीम नंबर दो पर है। उसके पास 16 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14 अंक हैं और टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। पंजाब किंग्स की टीम अभी 13 अंकों पर ही टिकी हुई, लेकिन फिर भी नंबर चार पर है और उसने प्लेऑफ की उम्मीदें अभी छोड़ी नहीं हैं। टीम का एक मैच बाकी है, जो उसे हर हाल में जीतना होगा, नहीं तो उसका बाहर होना तय है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के अब तक 12 अंक हो चुके हैं। इसमें से किसी भी टीम ने एक मैच जैसे ही जीता, वो पंजाब किंग्स को पीछे कर टॉप 4 में एंट्री कर जाएगी।

छत्तीसगढ़ में शादी-ब्याह के नए नियम! डीजे, अंग्रेजी शराब और फिजूलखर्ची पर लगा बैन

केकेआर के भी अभी बंद नहीं हुए हैं दरवाजे

केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभी अंक ​ता​लिका में नंबर आठ पर है। टीम के पास 11 अंक हैं। लेकिन टीम अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं। हालां​कि एक ही मैच और हारते ही टीम बाहर हो जाएगी। इस बीच आज का मैच काफी ज्यादा अहम होने जा रहा है। आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। जहां चेन्नई के पास टॉप 4 में जाने का मौका है, वहीं एसआरएच के पास प्लेऑफ में अपनी जगह पक्का करने का मौका है। देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026