ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी खबर: नए शैक्षणिक सत्र और गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सभी संभागों के संयुक्त संचालक और प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारी शामिल हुए। वर्तमान में राज्य के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से प्रारंभ होता है, लेकिन अब इसे सीबीएसई की तर्ज पर 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत अप्रैल माह में एक महीने तक नियमित कक्षाएं संचालित होंगी, जिसके बाद 1 मई से विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा।

कोरिया BJP नेता हत्याकांड: रेत ठेका विवाद में 3 और आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज

शिक्षा विभाग के अनुसार अप्रैल में ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें और गणवेश वितरित कर दिए जाएंगे। साथ ही सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी और छात्रों को गर्मी की छुट्टियों के लिए गृहकार्य भी दिया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा करने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार आएगा। बैठक में शिक्षा मंत्री ने शासकीय विद्यालयों और जिला शिक्षा कार्यालयों द्वारा समय पर डाटा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिला शिक्षा कार्यालय जून माह के अंत तक स्कूलों का आवश्यक डाटा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट कराएं। निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं होने पर संबंधित प्राचार्यों और अधिकारियों के वेतन से कटौती की कार्रवाई की जा सकती है।

अमेरिकी संसद में सेना वापसी प्रस्ताव पर भड़के ट्रंप, बोले- ‘तुम सब ईरान के साथ हो’

शिक्षकों की उपस्थिति अब वीएसके ऐप के माध्यम से दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों को अनुपस्थित माना जाएगा और उनके वेतन में कटौती की जा सकती है। अवकाश संबंधी आवेदन भी इसी ऐप के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। बैठक में विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को बारहखड़ी और 20 तक के पहाड़े तथा माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को 25 तक के पहाड़े याद हों। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में धाराप्रवाह पठन क्षमता विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026