ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, देश को याद रखना होगा इतिहास : लखन देवांगन*

*आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व : लखन देवांगन*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती – उदय मधुकर

सक्ती भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का कार्य किया था।

मंत्री देवांगन ने कहा कि आपातकाल के दौरान देशभर में नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई तथा हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक विपक्षी नेताओं को बिना किसी अपराध के गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस है और देश को इस इतिहास को सदैव याद रखना होगा। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान ने ही देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। श्री देवांगन ने कहा कि आपातकाल की विभीषिका और उससे मिली सीख को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी का दायित्व है, ताकि भविष्य में लोकतंत्र पर ऐसे किसी भी आघात की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने तथा संविधान की भावना के अनुरूप विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव , सहप्रभारी नारायण राठौर,परसन राठौर,मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,सहित जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026