ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

कुसमुंडा SECL में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले से मचा हड़कंप, PMO और CBI तक पहुंची शिकायत

कोरबा : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की कुसमुंडा खदान एक बार फिर बड़े वित्तीय विवादों के घेरे में आ गई है। एक आरटीआई कार्यकर्ता एवं खोजी पत्रकार जितेंद्र कुमार साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए करीब ₹282 करोड़ के राजस्व नुकसान का दावा किया है। इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), CBI और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि SECL के तत्कालीन शीर्ष प्रबंधन और कुछ निजी कॉर्पोरेट समूहों के बीच कथित सांठगांठ के चलते कोयले की ग्रेडिंग में हेराफेरी की गई।

Home Loan @ 7.45%

RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर में कल आरसीबी vs केकेआर का महामुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी कोलकाता

आरोप है कि उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को कागजों में ‘G15-G17’ जैसी निम्न श्रेणी में दिखाकर निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत अडाणी पावर, वेदांता और आरकेएम जैसे बड़े समूहों को फर्जी रिफंड और क्रेडिट नोट के माध्यम से लगभग ₹282 करोड़ का लाभ दिया गया, जिसे उन्होंने “राजस्व डकैती” करार दिया है।

CG News : प्रदूषण फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन! 25 उद्योगों पर गिरी गाज, 79 लाख से ज्यादा का जुर्माना

आरोप यह भी है कि बिलासपुर मुख्यालय के तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना स्वतंत्र ऑडिट के इतनी बड़ी राशि के क्रेडिट नोट जारी कर दिए, जिससे गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की प्रतिलिपि CBI, ED, CAG और केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) को भी भेजी गई है।

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

साथ ही डिजिटल फॉरेंसिक ऑडिट की मांग की गई है, जिसमें CIMFR/QCI की लैब रिपोर्ट और सैंपलिंग प्रक्रिया की भी जांच शामिल है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों की व्यक्तिगत संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाए। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और यदि जांच होती है तो यह कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही का बड़ा परीक्षण माना जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026